Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

प्रयागराज में बदलता मौसम का मिजाज बढ़ा रहा लोगों की मुश्किलें, बिगड़ रही है मानसिक सेहत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में मौसम का मिजाज़ हर वक्त बदल रहा है। कभी तेज़ गर्मी हो जाती है तो कभी ठंड का अहसास होने लगता है। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में अचानक हो रहा बदलाव लोगों की मानसिक सेहत बिगाड़ रहा है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि उनके पास चिड़चिड़ापन, चिंता और गंभीर सिरदर्द जैसे लक्षणों के साथ आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

प्रयागराज के मनोचिकित्सालय में इस समय मरीजों की संख्या में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग तेज सिरदर्द और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बीच लोग खुद को तरोताजा रखने की कोशिशों में जुटे हैं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी होने पर वे डॉक्टर की सलाह लें।