मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के दीवान बाजार स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. रामरतन बनर्जी का निधन बीते दिनों हो गया था। वह होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी के पिता थे।
मुख्यमंत्री ने डॉ. रामरतन बनर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया।