Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

सीएम योगी ने सहारनपुर मंडल को दी विकास की सौगात, मेरठ में करोड़ों रुपये की नवीन परियोजनाओं का भूमिपूजन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे। सोमवार को सीएम योगी ने पहले सहारनपुर और उसके बाद मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की। सीएम ने सहारनपुर में 381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, डेमो चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। सहारनपुर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ को भी विकास की सौग़ात दी। मेरठ में मुख्यमंत्री ने शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया। लाभार्थी सरकारी योजनाओं से काफी संतुष्ट नजर आए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के विजन को दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना मेरठ के स्पोर्ट्स आइटम्स को वैश्विक पहचान दे रही है।