Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

CCSU मधुमक्खियों के हमले से छात्र हुए परेशान, एक दिन पहले हुई बुजुर्ग जेई की मौत

मेरठ में गढ़ रोड पर सीसीएसयू कैंपस के बाहर दूसरे दिन भी मधुमक्खियों का हमला कायम है। शनिवार को सुबह-सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे मधुमक्खियों ने लहूलुहान कर दिया। वहीं आते-जाते राहगीरों को भी घायल कर दिया।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां मधुमक्खियों के हमले से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं ईवनिंग वॉक करने आए रिटायर जेई धर्मवीर की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई थी। आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

जहां शनिवार को सुबह फिर मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। आते जाते राहगीरों और छात्रों पर मधुमक्खियां चिपट गईं। जिसके कारण लोग परेशान रहे। लोगों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया। वहीं सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग जलाई है। यहां मधुमक्खियों के तीन छत्ते लगे हैं जिससे लगातार मधुमक्खियां निकलकर लोगों को घायल कर रही हैं। 

वहीं शनिवार में सुबह फिर मधुमक्खियों ने सीसीएसयू में आतंक मचाया। सीसीएसयू गेट पर दो लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद छात्रों ने सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को सूचना दी। छात्र नेता विनीत चपराना ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को सीसीएसयू में एक टीम भेजने के लिए कहा। दूसरी तरफ सीसीएसयू गेट पर छात्र नेता विनीत चपराना ने नीम के पत्तो का धुआं कराया। जिसके बाद मधुमक्खी दूसरी तरफ चली गई।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि धर्मवीर शर्मा है। यह अजंता कॉलोनी में रहते हैं। थाना मेडिकल क्षेत्र में कल यह सीसीएस यूनिवर्सिटी में वॉक करने के लिए गए थे ,वहां पर मधुमक्खियो ने काट लिया उसके बाद  इन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जो भी जांच में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।