Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

यूपी में ब्लॉक प्रमुख ही संभालेंगे 'प्रशासक' की कुर्सी, आज जारी हो सकता है आदेश

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। सोमवार से सभी ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में काम करेंगे। इसके लिए सरकार आदेश जारी करेगी। आदेश शनिवार को जारी होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो सका। अब रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पंचायती राज विभाग के कुछ दफ्तर खोलकर आदेश जारी किया जाएगा।

इससे पहले ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक बनाया जा चुका है और वे अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब ब्लॉक प्रमुखों के भी प्रशासक बनने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तीनों की जिम्मेदारी प्रशासकों के पास होगी। ये प्रशासक पंचायत चुनाव होने या अगले छह महीने पूरे होने तक, जो भी पहले होगा, अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।