Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

संभल में BJP नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मुरादाबाद के अस्पातल में भर्ती

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. राज्य के संभल जिले में शनिवार को रात 10 बजे एक बीजेपी नेता प्रेमपाल को गोली मार दी गई है. बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के बाद बीजेपी नेता की हालत गंभीर है और मुरादाबाद के अस्पताल में उनका इलाज जारी है. प्रेमपाल भाजपा एस सी मोर्चे के चंदौसी के नगर अध्यक्ष है. पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार की लिए टीम लगा दी है.

दरअसल, पूरा मामला मुरादाबाद का है. जहां शनिवार देर रात 10 बजे बीजेपी नेता प्रेमपाल एक बैठक में शामिल होकर बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे. वहीं रास्ते में मझांवली-चंदौसी मार्ग स्थित सैनिक चौराहे पर कुछ बदमाशों ने उनके बाइक को रोक लिया. फिर बदमाशों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरु कर दी.

भाजपा नेता के द्वारा इसका विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर गोली चला दी. बीजेपी नेता के कंधे में गोली लगने वो घायल हो गए. वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए. प्रेमपाल ने किसी तरह इसकी सूचना फोन से अपनी पत्नी को दी. इसके बाद पत्नी ने इस घटना के बारें में पुलिस को जानकारी दी. घटना को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है.