Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

केंद्रीय बजट 2024 से अलीगढ़ के ताला उद्योग का खासा उम्मीदें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई केंद्रीय बजट पर करेंगी. निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. जिसे लेकर तमाम वर्गों को खासा उम्मींदे हैं. ज्यादातर लोग महंगाई में कमी आने की आस लगाए हुए है.

बजट को लेकर अलीगढ़ के ताला उद्योग को भी खासा उम्मीदें है. ताला उद्योग की मागों में कच्चे माल की कीमत में कमी, जीएसटी कम करने, किफायती लोन और स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाना शामिल हैं. कुछ ताला व्यवसायियों के मुताबिक कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बड़ा मुद्दा है जो उनके कारोबार को आगे बढ़ने से रोक रहा है

कुछ व्यापारियों का कहना है कि तालों पर जीएसटी में कटौती से उन्हें बाजार में ज्यादा टक्कर देने में मदद मिलेगी. वहीं कुछ ताला बनाने वाले चाहते हैं कि सरकार उन्हें सस्ती ब्याज दरों पर लोन दे. जिससे की वे अपने करोबार को आगे बढ़ा सके. ताला बनाने के कारोबार से जुड़े कुछ व्यापारी अपने उद्योग के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर और स्पेशल इकोनॉमिक जोन बनाने की भी मांग कर रहे हैं