Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं अखिलेश यादव- केशव प्रसाद मौर्य

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के मोहरा वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर डिप्टी सीएम ने पोस्ट कर बयान जारी किया. सपा प्रमुख ने शुक्रवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मोहरा हैं. यूपी में वाई फाई के दो पासवर्ड है. आप खेल देखिए दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड का.

यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए, उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए. 2027 में 2017 दोहराएंगे.