Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

झांसी के अठोंदना डैम में 3 दोस्त बहे

झांसी के अठोंदना डैम में नहाने पहुंचे तीन दोस्त नदी में बह गए. दो युवक रास्ते में लगी झाड़ियों में फंसकर बाहर निकल आए लेकिन, तीसरे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई.

वही मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम की मदद से लगातार 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. मौत की खबर से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है