Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

लखनऊ में 3 दिन का आम महोत्सव शुरू, 700 से ज्यादा किस्में शामिल की गईं

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुरू हुए आम महोत्सव में 700 से ज्यादा किस्मों के आम रखे गए हैं। उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में लोग इस महोत्सव में पहुंच रहे हैं।

इसका मकसद इलाके में उगाए जाने वाले आमों की अलग-अलग प्रजातियों को बढ़ावा देना है। साथ ही राज्य में आम की पैदावार और इसके एक्सपोर्ट को बढ़ाना है।

पड़ोसी देश नेपाल के कुछ किसानों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। किसानों ने इस आयोजन के लिए सरकार का आभार जताया। उनका मानना ​​है कि इससे किसानों को फायदा होगा।

महोत्सव में मौजूद लोगों ने प्रदर्शनी में रखे आमों और उससे बनी खाने-पीने की चीजों का मजा लिया।