Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

UP: वाराणसी में 35 दुकानें गिराई गईं, सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत अभियान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रशासन ने रविवार को पुलिस लाइन इलाके में जमीन अधिग्रहण अभियान शुरू किया। अभियान का मकसद सड़क चौड़ी करना है। ये इलाका वाराणसी अदालत के पास है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस की मौजूदगी में 35 दुकानें गिराई गईं। दुकान मालिकों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है।

हालांकि एक दुकान मालिक ने दावा किया कि उसे अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। शहर में संदाहा सड़क चौड़ीकरण परियोजना चल रही है। इसी के तहत दुकानें गिराई गईं।