Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

यूपी में 31 IAS के तबादले... दीपक मीणा गाजियाबाद, विजय मेरठ के डीएम बने

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात आईएएस अफसर के तबादले कर दिए। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। मेरठ के डीएम दीपक मीणा को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर फर्रुखाबाद के डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह को मेरठ का नया डीएम बनाया गया है। मेरठ की कमिश्नर जे. सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन एवं अर्थ एवं संख्या बनाया गया है।

आपको बता दे 2011 बैच के आईएएस दीपक मीणा मेरठ के लोकप्रिय डीएम रहे। राजनीतिक लोगों से लेकर आम आदमी तक उनकी छवि बेहद अलग रही। पश्चिमी यूपी से उनका नाता रहा। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2012 में अलीगढ़ में हुई थी। इसके बाद ये आजमगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट बने। यहां के बाद फिर अलीगढ़ में कुछ महीने के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट रहे। 14 अगस्त 2014 से 10 अक्टूबर 2014 तक सीडीओ बुलंदशहर रहे। 19 अक्तूबर 2014 से 12 अप्रैल 2015 तक सीडीओ अलीगढ़ रहे। यहां के बाद सीडीओ आगरा, मैनपुरी और सहारनपुर रहे। 26 अप्रैल 2017 को श्रावस्ती जिले के डीएम बने और 8 जून 2019 को सिद्धार्थ नगर के डीएम बने।

दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया। मेरठ में तैनाती के दौरान उनका कार्यकाल अच्छा रहा। अपने पूरे कार्यकाल में वे जनता के लोकप्रिय रहे। ऑफिस के अलावा उन्होंने घर पर भी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। उनका मेरठ का कार्यकाल बेहतर रहा, कोई सवाल नहीं उठा। उनकी छवि बेहद ईमानदार अफसर की रही।