Breaking News

अमृतसर: पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार     |   ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर अली निकजाद ने कहा- ईरान ब्लैकमेलर नहीं है     |   चीन ने कहा- हॉर्मुज में जल्द सामान्य आवाजाही बहाल होने की उम्मीद     |   PM मोदी कर सकते हैं अगले महीने यूरोप के 4 देशों का दौरा     |   ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |  

दिल्ली के अस्पताल में मरीज ने दी 5वीं मंजिल से कूदने की धमकी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के आनंद विहार के एक प्राइवेट अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक मरीज अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी की मुंडेर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा. शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब मरीज को ऊंचाई पर खड़े देखा तो नीचे भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.  सभी लोग उसे समझा-बुझाकर नीचे उतरने के लिए कह रहे थे. लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. 

इस घटना की सूचना सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को दी गई. जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. इस दौरान अस्पताल का स्टाफ और आसपास मौजूद लोग लगातार मरीज से बात कर उसे शांत कराने की कोशिश करते रहे. कुछ लोग पास की खिड़की से उससे बातचीत करते दिखे, ताकि किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके.

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मरीज ने ऐसा कदम क्यों उठाया और उसके पीछे क्या वजह थी. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है. अधिकारियों की कोशिश है कि बिना किसी नुकसान के मरीज को सुरक्षित नीचे उतार लिया जाए. स्थिति को देखते हुए पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.