मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार को परीक्षा देने जा रही एक युवती और उसके भाई की कथित तौर पर उनके चाचा और चचरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े सात घटी। पीड़ितों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उनके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने परीक्षा केंद्र जाते समय भाई-बहन को रोका और लाठियों से उन पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरिसिंह और पीड़ितों के पिता जगदीश भाई के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
MP में एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने ली जान
You may also like
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस; AQI ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज.
शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार.
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल.
दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार.