Redmi Note 14 5G series को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह लाइनअप तीन मॉडल्स: Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ को लेकर आया है। इस बार शाओमी ने पिछली जनरेशंस की तुलना में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स का वादा किया है। आइए इसकी कीमत और मेन स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।
इस सीरीज के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल के ऊपर बाईं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया हुआ है. इसमें 50MP का Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. इसके साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया हुआ है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
फोन में सुपर ब्राइट डिस्प्ले दिया हुआ है. इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल का दावा किया गया है. इस डिवाइस में इन-हाउस विकसित AI फीचर्स भी मौजूद हैं जो फोन के उपयोग को आसान और स्मार्ट बनाएंगे. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू जैसे रंगों में उतारा है. इसमें 55 mAh की बैटरी भी दी गई है.
रेडमी नोट 14 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है. मिड-रेंज डिवाइस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट की पावर मिलती है. यह स्मार्टफोन 50MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं.
रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में फर्स्ट डुअल साइड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. इसमें IP66+ IP68+ IP69 सर्टिफिकेशन दिया गया है. इसमें 20 MP का सेल्फी कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. रेडमी नोट 14 प्रो+ 5 जी में नए SuperAi फीचर मिलेंगे. ये फोन तीन कलर में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस में 6200 mAh की बैटरी दी गई है.
इस सीरीज की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Redmi Note 14 5G के 6GB/128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये, 8GB/128GB मॉडल की कीमत ₹18999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत ₹20,999 रुपये रखी है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं. Redmi Note 14 5G स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ मौजूद है.
रेडमी नोट 14 प्रो 5जी 8GB/128GB की कीमत 23,999 रुपये है. वहीं, 8GB/256GB की कीमत 25,999 रुपये है. इस फोन की पहली 13 दिसंबर को होगी. ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.