Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

नोएडा में बिजली व्यवस्था का मेगा मेकओवर, 90 करोड़ से लाइनें होंगी भूमिगत

Noida: नोएडा में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सेक्टर-15ए और सेक्टर-47 में लो टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। सेक्टर-15ए में लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सेक्टर-47 में जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

पहले इस परियोजना का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये था, लेकिन प्राधिकरण ने भूमिगत योजना को अलग करते हुए इसे संशोधित किया। अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टरों के भीतर की लो टेंशन लाइनों को ही जमीन के नीचे डाला जाएगा। परियोजना सफल रहने पर इसे शहर के अन्य पुराने और नए सेक्टरों में भी लागू किया जाएगा।

भूमिगत लाइनों से फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी और बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। हालांकि इसके लिए केबल फॉल्ट लोकेटर की संख्या बढ़ानी होगी, क्योंकि वर्तमान में विभाग के पास केवल दो उपकरण हैं। गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग से राहत देने के लिए 19 नए 33/11 केवी सब स्टेशनों की योजना है, जिनमें से 6 को तेज गर्मी से पहले चालू करने की तैयारी है। इससे बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारु और निर्बाध हो सकेगी।