Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

रोबोटिक रसोई कर रही है आपका इंतजार, दीजिए कमांड और कुछ मिनटों में पसंदीदा व्यंजन तैयार

New Delhi: ज़रा सोचिए... कुछ ऐसा हो जाए कि आपको खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे के पास खड़े होने की जरूरत न हो... बस आप अपनी पसंद का व्यंजन चुनें, ऐप के ज़रिए कमांड दें और इंतज़ार करें... और कुछ ही मिनटों में खाना तैयार। ऑटोशेफ कुछ ऐसा ही करना चाहता है।

ऑटोशेफ भारत में एक ऐसी रोबोटिक्स कंपनी है, जिसका फोकस रसोई के कामों को ऑटोमेटिक अंदाज में करने पर है। कंपनी शुरू करने वाले एहसान खालिद पायलट रह चुके हैं और खाना पकाने में उनकी दिलचस्पी कभी नहीं रही। बस इसी बात से उनके मन में ऑटोशेफ शुरू करने का विचार आया।

ऑटोशेफ ने अपना सॉफ्टवेयर खुद डेवलप किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने दूसरे मैन्युफैक्चररों से मिले कुछ कंपोनेंट को छोड़कर अधिकांश हार्डवेयर भी खुद ही बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पूरी तरह कस्टमाइज किए जा सकने वाले ऐसे ऐप के जरिए काम करता है जो यूजरों की पसंद-नापसंद और स्वाद का ख्याल रखता है और उन्हें रसोई में पसीना बहाए बिना ही उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर देता है।

ऑटोशेफ की योजना जल्द ही व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की है और पहले कुछ ग्राहक भारी छूट की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी फिलहाल अपने आखिरी बीटा-परीक्षण चरण में है। उसे उम्मीद है कि ऑटोशेफ उन लोगों की जिंदगी आसान बना देगा जो अच्छा खाना पसंद करते हैं, लेकिन उनके पास खुद खाना पकाने का वक्त नहीं है।