Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ी लोगों की भीड़

Uttar Pradesh: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए पहुंचे। शुभांशु शुक्ला का उनके परिवार समेत सैकड़ों प्रशंसकों, अधिकारियों, छात्रों ने जोरदार स्वागत किया।

शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रच दिया। उनका स्वागत फूलों, जयकारों और देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया।

लखनऊ की सड़कों पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए, तालियां बजाकर और फूल बरसाकर शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया। जहां से भी शुभांशु शुक्ला का काफिला गुजरा, वहां सड़क के दोनों तरफ खड़े लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।