Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दर्ज हुआ 64.40 प्रतिशत मतदान     |   व्लादिमीर पुतिन ने लगातार 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कहा- रूस और मजबूत होकर उभरेगा     |   टी20 क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने युजवेंद्र चहल     |   अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता     |   राफा बॉर्डर पर कब्जे से हमास को खत्म करने में मिलेगी मदद: नेतन्याहू     |  

Chandrayaan 3: चांद से चंद कदम दूर भारत, यूपी के सभी मदरसों में होगा चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में जगह-जगह मंदिर और मस्जिदों में चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है. वहीं शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में शाम के वक्त 5:15 से 6:15 के बीच सभी बच्चों को चंद्रयान3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इसके साथ ही अब यूपी के सभी मदरसों में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा.

दरअसल प्रदेश के अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने निदेशक अल्पकल्याण विभाग को निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने का आदेश दिया है. दानिश आजाद अंसारी का कहना है कि भारत की इस अविस्मरणीय उपलब्धि के बारे में मदरसों के छात्रों और शिक्षकों को भी पता होना चाहिए.

मदरसों में होगा लाइव प्रसारण
दानिश के अनुसार चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हर भारतीय के लिए एक यादगार पल बनोगा. जो बच्चों और छात्रों में विज्ञान के लिए रुचि को बढ़ाएगा. ऐसे में मदरसों के छात्रों को भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों को एक घंटे के लिए खोल कर छात्रों को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाए जाने के निर्देश दिए गए थे.

भारत पर होगी दुनियाभर की नजर
फिलहाल भारत का चंद्रयान 3 देश के साथ ही दुनिया के लिए एक मिसाल बनने जा रहा है. दरअसल हाल ही में रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने के कारण अब दुनियाभर की नजर भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर लगी हुई है. ऐसे में आज शाम को चंद्रमा की धरती पर होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग बेहद अहम मानी जा रही है. 

इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत
बता दें कि चंद्रमा की धरती पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के सफल होते ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. वहीं इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि भारत की चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर रहा है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश बन जाएगा.  6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है. इससे पहले किसी भी देश का रोवर यहां नहीं उतरा है.