Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में परीक्षा की तैयारी से लेकर प्रश्नपत्रों के वितरण, मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने तक की व्यवस्था तय की गई है।

कक्षा के अनुसार होंगी परीक्षाएं

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, कक्षा एक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक, जबकि कक्षा चार और पांच में भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लिखित तथा मौखिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित होंगी। इन परीक्षाओं में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत/उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन सहित विभिन्न विषय शामिल होंगे।

प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जनपद स्तर पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रश्नपत्रों का समय से मुद्रण और विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित करने तथा उनकी गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

समय पर मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की तैयारी

परिषद ने परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से पूरा कराने और परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव और परीक्षा प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

सुरेंद्र तिवारी, सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों के समय पर मुद्रण और वितरण, गोपनीयता बनाए रखने तथा मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराकर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।