Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

दिल्ली में गला घोंटकर महिला की हत्या! बैग में मिली लाश

दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार को एक कमरे में संदिग्ध बैग पड़ा मिला. इस बैग को खोला गया तो इसमें 23 साल की एक महिला का शव मिला. पुलिस के मुताबिक जांच में महिला का गला घोंट दिये जाने का निशान मिला है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दरअसल दिल्ली पुलिस को रविवार की शाम पीसीआर के जरिए एक कॉल रिसीव हुई कि गली नम्बर 10 विश्वास नगर पास एक कमरे मे एक संदिग्ध बैग पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जब बैग को खोला गया तो उसके अंदर से एक महिला की लाश बरामद की गई.