Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

लहरों में बहा एनएच-31, तीन हजार की आबादी पानी में घिरी

बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया मांझी मार्ग एनएच 31 चांददीयर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेन रोड को सरयू नदी की लहरों ने करीब 15 मीटर की चौड़ाई में काट दिया, जिससे यादव नगर बस्ती के करीब तीन हजार की आबादी पानी में घिर गई। एनएच 31 क्षतिग्रस्त होने के कारण मांझी पुल से संपर्क टूट गया है।

सड़क टूटने के करीब 3 घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो नावों से 10 से अधिक परिवारों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के इंचार्ज श्रीनिवास मीणा ने बताया कि फंसे परिवारों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है।