Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड: तुंगनाथ धाम की यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। 31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर दैवीय आपदा के कारण तुंगनाथ धाम की यात्रा भी खासा प्रभावित हुई. लेकिन सितम्बर के दूसरे सप्ताह से दोबारा तुंगनाथ धाम की यात्रा में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक तुंगनाथ धाम में 52 हजार 730 पुरुष, 30 हजार 640 महिलायें, 9 हजार 885 नौनिहाल, 810 साधु सन्यासी और 158 विदेशी सैलानियों सहित 94 हजार 223 तीर्थ यात्री पूजा - अर्चना और जलाभिषेक कर चुके हैं।