Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: संभल में शुक्रवार को नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार की नमाज को लेकर पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस के साथ यूपी-पीएसी (उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों को तैनात किया गया है। इलाके में ड्रोन की मदद से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्चतम न्यायालय ने संभल में स्थित जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति की याचिका पर शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया और मस्जिद के प्रवेश द्वार के निकट मौजूद एक निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने अदालत की अनुमति के बिना कुएं के संबंध में कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया और प्राधिकारियों को दो हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।