Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार सुबह एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। शव नेवादा बाईपास के पास लालजी वेल्डिंग वर्क्स की इमारत के अंदर पाए गए थे।

मृतकों की पहचान इसके मालिक गुड्डू कुमार, उसके पिता लालजी और उसके भाई यादवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुड्डू के साले ने हमें इसकी सूचना दी। मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, आगे की जांच जारी है।