Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: कोहरे से ढका ताजमहल, सैलानियों ने कहा, शानदार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सैलानी गुरुवार सुबह जब ताजमहल देखने पहुंचे, तो उसे घने कोहरे की चादर से ढका पाया। कोहरा इतना घना था कि दूर से ताज महल दिखाई नहीं दे रहा था। फिर भी सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ।

दिल्ली से आई सैलानी मोहसिना ने कहा, "हम सुबह-सुबह आए, ताजमहल देखने दिल्ली से। और मौसम भी अच्छा था। बारिश होने लगी। फॉग होने लगा। एक और ज्यादा मैजेस्टिक नजारा है ताजमहल। और ज्यादा अच्छा लग रहा है इस मौसम में।" उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।