उत्तर प्रदेश के नोएडा में चल रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। बच्चों को सपोर्ट करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके अभिभावक भी उनके साथ एग्जाम सेंटर आए, ताकी बच्चे घबराएं नहीं और टेंशन फ्री होकर एग्जाम दे सकें।
वहीं सुरक्षा पक्की करने के लिए नोएडा में परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए नोएडा में एग्जाम सेंटरों पर पहुंचे छात्र
You may also like
CM योगी सोमवार को गोंडा को देंगे ₹520 करोड़ से अधिक की सौगात, 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास.
संकट में ग्रामीण परिवारों का सहारा बनी योगी सरकार, 36,330 ग्राम संगठनों को मिले ₹415 करोड़ से अधिक.
योगी सरकार में 42 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन का सहारा, हर महीने मिल रहे ₹1,000.
दिव्यांगजनों के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले.