Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा के बाद स्कूल फिर से खुले, इंटरनेट अभी भी बंद

मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई हिंसा के दो दिन बाद संभल का जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मंगलवार को स्कूल दोबारा खुल गए और जरूरी चीजों की दुकानें भी खुलनी शुरू हो गईं।

हालांकि, इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।

प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल और संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने हालात को पूरी तरह कंट्रोल रखने के लिए निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।