Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में महाकुंभ को ग्रीन बनाने की तैयारी, तैयारियां जोरों पर

ग्रीन कुंभ पहल के तहत अगले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसलिए शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए कई तरह के पौधे और पेड़ लगाए गए हैं। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

करोड़ों रुपये के निवेश का मकसद प्रयागराज की सड़कों को हरियाली से भरकर सुंदर बनाना और उनकी खूबसूरती बढ़ाना है। महाकुंभ की ओर जाने वाले प्रमुख चौराहों और प्रमुख सड़कों को सुंदर बनाने का काम भी प्रगति पर है।

12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ अगले साल 14 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।