Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

उत्तर प्रदेश: मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा की महाबन पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आत्मरक्षा में चारों लुटेरों के पैर में गोली मार दी।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने कहा, "महाबन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीन ली गई थी। पुलिस और स्वाट टीम अपनी जांच कर रही थी। हमें सूचना मिली थी कि एक रिसॉर्ट के पास कुछ लोग फिर से इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे।"

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वाट टीम ने वहां चेकिंग शुरू की और चार लोग उस क्षेत्र में दिखे, जिन्हें पुलिस ने रुकने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और आत्मरक्षा में पुलिस अधिकारियों ने भी उन पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सभी चार लुटेरों के पैर में चोट लगी है। उनके पास से दो मोटरसाइकिल, चार पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।