उत्तर प्रदेश का इटावा सफारी पार्क एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। गोरखपुर चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लुएंजा का एक मामला सामने के बाद एहतियातन ये कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बंद के दौरान जानवरों की हिफाजत के लिए विस्तृत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
गोरखपुर में चिड़ियाघर कर्मचारियों को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा गया है। जानवरों के डॉक्टर बीमारी फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
इटावा सफारी पार्क का मुख्य आकर्षण सिंह हैं। यहां गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान की तरह खुले में एशियाई सिंहों को देखा जा सकता है। इटावा सफारी पार्क गुजरात के बाद देश में एशियाई सिंहों के प्रजनन का भी इकलौता केंद्र है।
उत्तर प्रदेश: इटावा सफारी पार्क एक सप्ताह के लिए बंद
You may also like
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कैम्प फायर के साथ एनसीसी प्रशिक्षण शिविर-222 का समापन.
यूपी में मिठाई की दुकानों पर FSDA का छापा, गंदगी और मिलावट मिलने पर 9 प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद.
योगी सरकार के दीपोत्सव में जुड़ेंगे दुनिया भर के रामभक्त, डिजिटल तरीके से अयोध्या में जलेंगे एक लाख दीप.
यूपी बनेगा ग्लोबल मैनपावर हब, 1,725 करोड़ रुपये से विकसित होंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र.