उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ। घायल यात्री ने बताया, "अचानक से हम तो सो रहे थे बहुत तेज आवाज हुई और उसके बाद पता चला कि एक्सीडेंट हो गया है तो हम लोग जल्दी-जल्दी शीशा फोड़कर निकले बाहर। पूरी बस भरी थी और आगे के जितने लोग थे न मुश्किल ही बचे होंगे। जो हम लोग पीछे हम बच गए।"
पुलिस ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव काम में जुट गई। अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और पांच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।" पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, पांच की मौत
You may also like
किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, 3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: सीएम योगी.
भारत बौद्धिक्स 2.0 के लिए 1.60 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तारीख 5 नवंबर तक बढ़ी.
योगी सरकार की समाज कल्याण योजनाओं में डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ.
दीपोत्सव पर रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, 13 प्रवेश द्वार और 20 सेल्फी प्वाइंट बनेंगे आकर्षण.