उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मौलवी ने फतवा जारी कर मुसलमानों को नए साल के जश्न से दूर रहने की हिदायत दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को जारी फतवे में कहा है कि नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना और इस अवसर पर पार्टियां आयोजित करना इस्लामी नजरिये से नाजायज है।
फतवे में कहा गया है कि जनवरी से शुरू होने वाला नया साल ईसाईयों का नया साल है और यह विशुद्ध रूप से ईसाईयों का धार्मिक कार्यक्रम है इसलिए मुसलमानों का नए साल का जश्न मनाना जायज नहीं है।
उत्तर प्रदेश: बरेली के मौलवी ने नए साल का जश्न ना मनाने के लिए फतवा जारी किया
You may also like
दिवाली से पहले यूपी में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित.
दिवाली पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को योगी सरकार की सौगात, बढ़ा मानदेय और मिलीं नई सुविधाएं.
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ के केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को दी गई भारतीय सेना में भर्ती की जानकारी, 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा.