लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बुधवार सुबह दो ग्रामीणों पर हमला करने वाली एक बाघिन को गांव वासियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। दुधवा बफर जोन के उप-निदेशक सौरीश सहाय ने बताया कि टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पलिया तहसील स्थित फुलवरिया गांव में एक बाघिन ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों की भीड़ ने बाघिन को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि बाघिन के हमले में घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। सहाय ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और मृत बाघिन को पलिया रेंज मुख्यालय ले गए।
उन्होंने बताया कि बाघिन की हत्या के मामले में पलिया थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहाय ने बताया कि बाघिन की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमार्टम किया गया है। विस्तृत जांच के लिए विसरा बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान में भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में हमलावर बाघिन को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
You may also like
CM योगी सोमवार को गोंडा को देंगे ₹520 करोड़ से अधिक की सौगात, 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास.
संकट में ग्रामीण परिवारों का सहारा बनी योगी सरकार, 36,330 ग्राम संगठनों को मिले ₹415 करोड़ से अधिक.
योगी सरकार में 42 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन का सहारा, हर महीने मिल रहे ₹1,000.
दिव्यांगजनों के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले.