Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: संभल में चंदौसी की बावड़ी का निरीक्षण करने पहुंची ASI टीम

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में प्राचीन बावड़ी की खुदाई बुधवार को पांचवे दिन भी जारी है और एएसआई की एक टीम ने बावड़ी का निरीक्षण किया। चंदौसी नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि आज खुदाई का पांचवां दिन है, एएसआई की टीम यहां आई हुई है और टीम के लोग खुदाई कार्य की प्रगति का आकलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह खुदाई कब तक चलेगी, यह कहना मुश्किल है क्योंकि इसके ढांचे पर जेसीबी मशीन नहीं चल सकती और श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। यह बावड़ी करीब 125-150 वर्ष पुरानी है और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में है। पिछले हफ्ते चंदौसी के लक्ष्मणगंज इलाके में खुदाई के दौरान इस बावड़ी का पता चला।

उल्लेखनीय है कि संभल में 46 वर्षों से बंद भस्मा शंकर मंदिर को 13 दिसंबर को फिर से खोले जाने के बाद ये खुदाई शुरू की गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बिलारी के राजा के शासनकाल से पूर्व इस बावड़ी को बनवाया गया था।