Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: मुर्गा जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने के आरोप में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को बहजोई थाना इलाके के परतापुर गांव में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाए जाने की खबर मिली थी, जिसके बाद शनिवार शाम वहां छापा मारा गया और 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने 33 मुर्गे भी बरामद किए, जिनमें से 33 के पैर बंधे हुए थे।

उन्होंने बताया कि बदायूं, अमरोहा समेत कई जगहों से लोग यहां आकर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाया करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।