उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के शुक्लागंज में मंगलवार को गंगा नदी पर बना 175 साल पुराना पुल ढह गया। पुल का बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया। ये पुल उन्नाव और कानपुर के बीच अहम संपर्क था, पिछले तीन सालों से बंद था।
इसके बंद होने से लाखों लोगों आने जाने पर असर पड़ेगा क्योंकि कानपुर से उन्नाव जाने वालों के लिए यही रास्ता हुआ करता था। कई बार इसके निर्माण की मांग उठी। इंजीनियर भी आए लेकिन इसकी हालत खराब होने की वजह से इस पर चल नहीं सके।
लोगों का कहना है कि सरकार चाहती तो पुल की मरम्मत कराई जा सकती थी, लेकिन अब ये पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में गंगा नदी पर बना 175 साल पुराना पुल ढहा
You may also like
किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, 3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: सीएम योगी.
भारत बौद्धिक्स 2.0 के लिए 1.60 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तारीख 5 नवंबर तक बढ़ी.
योगी सरकार की समाज कल्याण योजनाओं में डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ.
दीपोत्सव पर रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, 13 प्रवेश द्वार और 20 सेल्फी प्वाइंट बनेंगे आकर्षण.