Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

बॉयफ्रेंड को भेजती थी हॉस्टल की लड़कियों के अश्लील वीडियो

 मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 22 का है, यहां एक लड़की को नहाते वक्त वॉशरूम में लगे गीजर पर एक हिडन कैमरा दिखाई दिया. लड़की ने उसे देखा तो पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया. तुरंत हॉस्टल संचालक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. लड़कियों ने हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पर दूसरी लड़कियों की नहाते हुए वीडियोज बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमरे और महिला के मोबाइल को तुरंत सीएफएसएल लैब भेजा है जहां पर उसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी, 509 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की जा रही है.