Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पत्तनमतिट्टा में स्कूल की अनोखी पहल, पुरानी किताबों के बदले नई किताबें

अगर आपके घर के एक कोने में पुरानी किताबें और मैगजीन जमा हो रही हैं, तो केरल के पत्तनमतिट्टा जिले के सीएमएसएलपी स्कूल के पास इसका हल मौजूद है।

स्कूल ने छात्र-छात्राओं के लिए एक पहल शुरू की है। इसके तहत वे अपनी पुरानी नोटबुक और मैगजीन के बदले उसी वजन के नई नोटबुक और मैगजीन ले सकते हैं।

इस पहल की शुरूआत स्कूल प्रशासन ने रीडिंग वीक कार्यक्रम के दौरान की। इसका मकसद छात्र-छात्राओं की दिलचस्पी पढ़ने में बढ़ाना है।