Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: बहराइच हिंसा मामले में सैकड़ों संदिग्ध दंगाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

बहराइच जिले के महसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेश्वर सिंह ने जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना के सिलसिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर इकाई के एक पदाधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ दंगा और दूसरे आरोपों में एक और प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महराजगंज हिंसा मामले में अब तक दर्ज ये 12वीं प्राथमिकी है। अधिकारियों के मुताबिक, विधायक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बहराइच नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव, अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय और सुधांशु सिंह राणा के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी की गई है।

पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में सैकड़ों संदिग्ध दंगाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि कुल गिरफ्तारियां 104 तक पहुंच गई हैं।