उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया इलाके में ड्यूटी पर जाते वक्त बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस की टुकड़ी के जवानों से भरी बस मंगलवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इसमें 29 जवान घायल हो गए।
बलिया के एसपी विक्रांत वीर ने बुधवार को बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ के मद्देनजर शांति व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए बिहार के रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान जा रहे थे।
मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बैरिया थाना इलाके में पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। अधिकारी ने बताया कि 29 जवान घायल हो गए। उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
UP: बलिया में बिहार पुलिस की पलटी बस, 29 जवान घायल
You may also like
किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, 3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: सीएम योगी.
भारत बौद्धिक्स 2.0 के लिए 1.60 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तारीख 5 नवंबर तक बढ़ी.
योगी सरकार की समाज कल्याण योजनाओं में डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ.
दीपोत्सव पर रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, 13 प्रवेश द्वार और 20 सेल्फी प्वाइंट बनेंगे आकर्षण.