Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: प्रयागराज महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रशासन ने शुरू किया अभियान

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ अगले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होगा। इस महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शहर के अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

छठ पूजा अनुष्ठानों के लिए संगम घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सफाई बनाए रखने का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नाटक का आयोजन किया।

साथ ही श्रद्धालुओं से महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लेने की भी अपील की गई। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला अगले साल 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाला है।