Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

श्रीनगर में शीतलहर का सिलसिला जारी, अनंतनाग में पारा शून्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरा

Jammu Kashmir: श्रीनगर में भीषण शीत लहर का सिलसिला जारी है। सोमवार रात पारा शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। स्थानीय लोग सामान्य से पहले ही ठंड के आने से हैरान हैं, लेकिन पर्यटक इसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

कई पर्यटकों ने बताया कि वे खास तौर पर ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए आए हैं इस बीच, अनंतनाग ज़िले के पहलगाम में और भी ज़्यादा कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां सोमवार रात तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पारे में तेज गिरावट ने हर तरफ सफेद माहौल कर दिया। पेड़ की शाखाओं और पत्तियों पर जमी हुई बर्फ काफी खूबसूरत लग रही हैं।