Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे।शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 49 के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आना बताया गया है। इसके चलते टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जबकि 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।