Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

J-K: पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं से निर्भय होकर गुफा मंदिर जाने की अपील

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ गुफा मंदिर की सालाना यात्रा गुरुवार को शुरू हो गई। तीन हजार 800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर की यात्रा 38 दिन चलेगी। यात्रा की अनुमति लेने के लिए हजारों श्रद्धालु श्रीनगर और जम्मू में पंजीकरण काउंटरों पर उमड़ रहे हैं। यात्रा पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों से शुरू होती है।

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता थी। हमले में 26 बेगुनाह मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर सैलानी थे। फिर भी श्रद्धालुओं ने सुरक्षा उपायों पर भरोसा जताया और लोगों से बिना भय के तीर्थयात्रा करने की अपील की। अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। अमरनाथ यात्रा नौ अगस्त को खत्म होगी।