Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

श्रीनगर के पास बसेगा पहला नया शहर

प्रदेश की पहली टाउनशिप श्रीनगर के पास बसाई जाएगी। शुक्रवार को हुई उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की बोर्ड बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग गई। शुक्रवार को आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उडा की 19वीं बोर्ड बैठक हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पास किया गया। राज्य स्तर पर आवास मांग सर्वेक्षण, श्रीनगर के समीप बेलकेदार एवं बेलकंडी मार्ग के साथ लगे क्षेत्र में नवीन टाउनशिप विकसित करने, प्राधिकरण में स्वास्थ्य योजना को लागू करने के प्रस्ताव पेश किए गए।आवास मंत्री ने निर्देश दिए कि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में नवीन टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि चिह्नित की जाए।