Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अव्यवस्थाएं पड़ी भारी...युवाओं का सेना में जाने का टूटा सपना

पिथौरागढ़ में भर्ती स्थल से लेकर पार्किंग तक युवाओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और राजस्व पुलिस जुटी रही। एसपी रेखा यादव ने स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने बताया कि यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ एसएसबी, आईटीबीपी जवानों को तैनात किया गया है। कहा कि पुलिस भर्ती रैली को सफल बनाने में पूरा सहयोग कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ अव्यवस्थाएं युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ीं।

छोटे मैदान में अनुमान से अधिक भीड़ पहुंची तो सभी व्यवस्थाएं धरासायी हो गईं। कुछ युवाओं ने बताया कि दौड़ में शामिल कई युवा भीड़ अधिक होने से गिरकर चोटिल हो गए। कइयों ने बताया कि खतरे को देखते हुए वे भर्ती में शामिल ही नहीं हुए। ऐसे में उनका सेना में जाने का सपना अधूरा रह गया।