Breaking News

फोन पर 1000 रुपये कटने का मैसेज आया तो मालिक के उड़े होश, हल्द्वानी में कटा चालान

हल्द्वानी में परिवहन विभाग के आधुनिक कैमरे भी गलत चालान कर रहे हैं। कैमरों की गलती के कारण लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को काठगोदाम में लगे परिवहन विभाग के कैमरों ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट में चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो लगाकर भेज दी गई। कार का जिस समय चालान काटा गया, उस समय वाहन राजस्थान में था।