Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

छात्र ने किया सर्च फिर बनाया लूट का प्लान, दबाया दादी का गला

राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने अपने ऊपर कर्ज होने पर अपने ही दोस्त के घर को लूटने का प्लान बनाया. दोस्त से उसके घर के बारे में हर छोटी-बड़ी सारी जानकारी पूछ ली. जब दोस्त का परिवार बाहर गया तो मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया. उसने अपने ही दोस्त की दादी पर हमला करने की कोशिश की.

मौके पर जब दादी की बेटी आ गई तो आरोपी स्टूडेंट वहां से भाग गया. घटना की जानकारी पुलिस को देने पर यह सामने आया कि उसने वारदात को अंजाम देने से पहले अपने मोबाइल पर गला घोटने की जानकारी सर्च की थी. पुलिस ने उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 19 साल के वर्णिक सिंह को सुखदेव नगर से गिरफ्तार किया है. पूछताछ से पता चला कि आरोपी वर्णिक पोते आयुष का दोस्त है.