Breaking News

लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी     |   महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट     |   भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा     |   दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा     |   लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका     |  

अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का छठा जत्था रवाना, अब तक 70,000 से ज्यादा लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra: बम बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए छठा जत्था बहुस्तरीय कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ, इस जत्थे में 8600 से ज्यादा तीर्थयात्री रवाना किए गए। 

बुधवार को जम्मू से यात्रा शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा जत्था रवाना किया गया है। इसके साथ ही अब तक जम्मू आधार शिविर से 40,000 से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए  रवाना हो चुके हैं।

यात्रा में ऐसे तीर्थयात्री भी दिखे जो करीब दो दशकों से ज्यादा समय से हर साल तीर्थ यात्रा के लिए आ रहे हैं। अनंतनाग जिले में 3,800 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने  शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर दूर से तीर्थयात्री यहां आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं 

इस साल, अब तक लगभग 70,000 से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। तीन जुलाई को शुरू हुई इस तीर्थयात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा।